फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब दो बजे तक होगा अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अब दो बजे तक होगा अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

पहले 11 बजे तक हो रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड दोपहर दो बजे तक होगा। ‘अमर उजाला’ में लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य महानिदेशक की नाराजगी के बाद मुख्य चिकित्साधीक्षक ने रेडियोलॉजिस्ट को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में तैनात डॉ. वीके चौधरी की संबंद्धता सितंबर में समाप्त हो गई थी। इसके बाद उन्हें सीएमओ कार्यालय में तैनात कर दिया गया। उनकी जगह दूसरे रेडियोलॉजिस्ट को अल्ट्रासाउंड करने को लगाया गया। आरोप है कि वह सुबह आठ से 11 बजे तक ही अल्ट्रासाउंड करते थे। ऐसे में प्रतिदिन 35 मरीज का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता था, जबकि अल्ट्रासाउंड कराने वालों की संख्या 100 से 120 के करीब होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने 11 जनवरी के अंक में ‘सिर्फ तीन घंटे ही होता है अल्ट्रासाउंड’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। इसे संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह से मुख्य चिकित्साधीक्षक से जवाब तलब किया था। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन की नींद टूटी। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की लाइन लग गई।
...
कोट
अब दो बजे तक अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। मरीज सुबह आकर चिकित्सक के परामर्श पर ही अल्ट्रासाउंड कराएं।
-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें