फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब शिक्षामित्र, अनुदेशक भी देंगे दाखिले की जानकारी

Thu, 26 Jun 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए इस बार दो फेज में स्कूल चलो अभियान चलना है। पहले चरण का अभियान अप्रैल में चलाया जा चुका है। इसमें करीब 1220 नए प्रवेश हुए। दूसरे चरण में अभियान जुलाई में चलेगा। इससे पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक ही नहीं सहायक शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक भी यह बताएंगे कि उन्होंने पहले चरण में कितने नए प्रवेश में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें पढ़ाने वाले शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक को कराए गए दाखिले का हिसाब देना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से हर स्कूल का डाटा एकत्र करने के निर्देश जारी किए हैं। यह रिपोर्ट स्कूल खुलने के बाद इसी माह उपलब्ध करानी होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान में शिक्षक गांव-नगर में जागरूकता रैली, नुक्कड़ कार्यक्रम, बैठक एवं अभिभावकों से मिलकर उन्हें बच्चों का परिषदीय स्कूलों में प्रवेश कराने को प्रेरित किया, लेकिन इतने प्रयास के बाद भी सिर्फ 1220 नए प्रवेश हुए। प्रदर्शन पर गंभीरता दिखाते हुए बेसिक शिक्षा महानिदेशक की तरफ
विज्ञापन

से दूसरे चरण का अभियान चलाने से पहले रिपोर्ट मांगी गई है। परिषदीय स्कूलों में वेतनभोगी शिक्षकों के अलावा शिक्षामित्रों अनुदेशकों के प्रदर्शन की जानकारी भी मांगी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक जिले में 805 प्राथमिक, 192 उच्च प्राथमिक, 250 कंपोजिट स्कूल हैं। इनमें करीब 34 सौ शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक तैनात हैं। इनसे निर्देश क्रम में यह जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने कितना प्रवेश कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें