फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब डीएलएड प्रशिक्षु भी करेंगे सर्वे

Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय स्कूलों के खुलते ही नामांकन बढ़ाने के लिए परिवार सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, शिक्षकों के साथ डीएलएड प्रशिक्षु भी आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे करेंगे। उन्हें भी पैसा मिलेगा, शासन ने जिले के 1247 स्कूलों को बजट जारी किया है।
विज्ञापन

परिवार सर्वेक्षण के लिए स्कूल में एक शिक्षक को नोडल नामित किया जाएगा। शिक्षक, शिक्षामित्र और डीएलएड के प्रशिक्षु घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलेंगे और आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक करेंगे। डीएलएड प्रशिक्षुओं को एक घर का सर्वे करने के लिए 10 रुपये मिलेंगे।
सर्वे के बाद प्रशिक्षु सर्वेक्षण प्रपत्र की एक कॉपी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध कराएंगे और प्रधानाध्यापक या स्कूल का नोडल शिक्षक आउट आफ स्कूल बच्चों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी कम से कम 30 गांव, जिला समन्वयक 20-20 गांव और डायट प्राचार्य व बीएसए 10-10 गांव का भ्रमण कर परिवार सर्वेक्षण की क्राॅस चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन

परिवार सर्वेक्षण के लिए शासन स्तर से बजट जारी किया गया है। इसी रकम से सर्वेक्षण के लिए पंपलेट, बैनर बनवाने के लिए खर्च किया जाएगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल खुलते ही जिले में आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर उनका नामांकन कराने के लिए परिवार सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। शिक्षकों के साथ डीएलएड प्रशिक्षु भी सर्वे करेंगे। परिवार सर्वेक्षण के लिए शासन ने बजट जारी किया है। प्रति डीएलएड प्रशिक्षु को एक घर का सर्वे करने पर 10 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें