फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 80 हजार पौधों का पता नहीं, फिर लगाने की तैयारी

Mon, 17 Jun 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत में पौधरोपण किया जा रहा है। लेकिन लगाए गए पौधे कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023 -24 में हैंसर बाजार और पौली के ग्राम पंचायतों में 80,000 पौधे लगाए गए थे। इस बार फिर तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन


पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी के दृष्टिगत शासन पौधरोपण पर भारी भरकम रकम खर्च करके धरती पर हरियाली लाने का प्रयास कर कर रहा है। पिछले वर्ष ग्राम पंचायत मौर, बहराडाडी, सियर कला, दौलतपुर, मझौरा, उमरिया बाजार, मदरा, मुंडेरा, गोपीपुर, चोलखरी, कटार मिश्र, बरपरवा, डुहिया खुर्द आदि गांवों में पौधरोपण किया गया था। लेकिन अब एक भी पौधे दिखाई नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण रामनरेश, देवतादीन, रामभरोस, राजाराम, महादेव, राम जी आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत में अब तक जितने पौधे लगाए जा चुके हैं। यदि उसका सही ढंग से देखभाल हुआ होता तो आज गांव के सार्वजनिक स्थलों पर काफी संख्या में पेड़ नजर आते। लेकिन पौधे लगाने के बाद जिम्मेदार भूल जा रहे हैं।
इस संबंध में बीडीओ आरपी पांडेय का कहना है कि पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल करनी ही चाहिए। साथ ही गांव लोग भी पौधे लगाने और उसके बचाने के प्रति जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें