फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब एक क्लिक पर गांव की उपलब्ध होगी हर जानकारी

Mon, 03 Aug 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। गांव की हर जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) पोर्टल बनाया गया है। जिले की ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की कुंडली बस एक क्लिक पर सामने आ जाएगी। अब सभी ग्राम पंचायतों का डाटा डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा। दूरदराज बैठे लोगों को ऑनलाइन सभी जानकारियां मिल सकेंगी। पंचायत एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर सभी ग्राम पंचायतों का डाटा अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने सभी विभागों में डिजिटल सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर जिला पंचायत विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए पंचायत एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर फीडिंग कराने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।
सेमरियावां ब्लाॅक की 113 ग्राम पंचायतों में डाटा अपलोड करने के लिए ग्राम सचिवों के साथ पंचायत सहायकों और रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पीएआई पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद किस ग्राम पंचायत में कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उसका कितना प्रभाव पड़ा है, इसके बारे में जानकारी मिल सकेगी। पंचायत एडवांस इंडेक्टस के तहत ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्यों और योजनाओं की स्थिति का पूरा विवरण पोर्टल पर किया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी सचिवों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


उपलब्ध होंगी डिटेल सूचनाएं
ग्राम पंचायतों में कितना विकास हुआ है। किन मामलों को लेकर गांवों में खामियां हैं। कितने लोग कर्जदार हैं। किस योजना के तहत लोग लाभान्वित हुए हैं समेत सभी जानकारी पंचायत एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर अपलोड होगी। कौन सी योजना के पात्र अभी भी वंचित हैं। सामाजिक तानाबाना कितना मजबूत है। करीब 100 मानकों की जानकारी प्रत्येक पंचायत का जुटाना है। इस पोर्टल पर यह डेटा नजर आने पर वहां की सुख समृद्धि से लेकर तमाम बिंदु सामने आ जाएगी। गांव की प्रत्येक बिंदु पर स्थिति का आकलन इस पोर्टल से लगाया जा सकेगा। यहां पर पुरस्कृत होने वाली पंचायतों का आकलन भी इसी पोर्टल से किया जाएगा। इस पोर्टल से जुटे आंकड़ों से वो गांव भी साफ-साफ नजर आएंगे, जहां पर विकास कराने की अहम जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें