खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने सोमवार को कई जगह छापेमारी की। जिससे दुकानदारों में हडकंप मच गया। धनघटा क्षेत्र से दो अलग-अलग मिठाई की दुकानों मिल्क केक और बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार जायसवाल ने बताया कि आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशान और डीएम के निर्देश के क्रम में दूसरे दिन अभियान चला।
जिसमें उमरियां बाजार में मनोज कुमार के मिठाई की दुकान से मिल्क केक का और बंडा बाजार में हनुमान की दुकान से बर्फी का नमूना जांच हेतु लिया गया।
आगे बताया कि बंडा बाजार में खुले में जलपान की दुकान चलाने वाले पिंकू की दुकान में खुले में समोसा बेचा जा रहा था,जिस पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।
दुकानदार पिंकू को इंप्रूमेंट नोटिस दिया गया। जबकि मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद में समोसा और जलेबी की खुले में विक्री करने वाले दुकानदार विजय कुमार को भी इंप्रूमेंट नोटिस दिया गया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 10 नवंबर तक जारी रहेगा। जिन कारोबारियों ने लाइसेंस नहीं लिया है और अविलंब बनवा ले।
यदि कोई बिना लाइसेंस और पंजीयन के कारोबार करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ- सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लोगों को चाहिए की खुले में बिकने वाले सामग्री का सेवन करने से बचे।