फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दुकानदारों को नोटिस, एक का लाइसेंस निलंबित

Wed, 29 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां में उर्वरक की दुकानों की जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी-स्रोत कृ​षि विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बुधवार को सेमरियावां क्षेत्र में आठ प्रतिष्ठानों, सहकारी समिति एवं निजी उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानदारों को स्टॉक बोर्ड, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं करने के कारण बताओ नोटिस दी गई, जबकि चौधरी खाद भंडार पिपरा बोरिंग का लाइसेंस स्टॉक एवं रेट बोर्ड अपूर्ण एवं अद्यतन नहीं करने के कारण निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आईडीएफसी गर्थवलिया, प्रजापति खाद भंडार गर्थवलिया और चौधरी खाद भंडार, गर्थवलिया को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा पीसीएफ केंद्र कांटे, किसान इंटरप्राइजेज भुजैनी, एग्री जंक्शन चुरेब आदि प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। साधन सहकारी समिति उर्मिला निरीक्षण के समय बंद मिली। उपस्थित किसानों ने बताया कि अभी कुछ समय पहले तक खाद वितरण करके चले गए हैं। इसके संबंध में एआर कोआपरेटिव को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अवगत कराया गया है।
समिति के सचिवों एवं उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि खाद का वितरण खतौनी के अनुसार टोकन बांट कर किया जाए। निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद का वितरण कराया जाए। अवशेष आवंटित उर्वरकों का उठान भी समय कर लिया जाए। निरीक्षण के समय सभी केंद्राें पर यूरिया एवं फॉस्फेटिक उर्वरक की में खाद की उपलब्धता पर्याप्त थी। किसी भी केंद्र में लाइन लगने की स्थिति नहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में बुधवार को भी उर्वरकों में 9568 एमटी यूरिया, 2443 एमटी एनपीके, 3860 एमटी डीएपी उपलब्ध है। लगातार उर्वरकों की आवक जारी है। किसानों को किसी भी दशा में उर्वरक की आपूर्ति की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें