संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम की पंजिका को आनलाइन किया जाना है। अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो 10 विद्यालयों में एमडीएम की पंजिका आनलाइन नहीं मिली। जिस पर इन विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को हैंसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरतपुरा, प्राथमिक विद्यालय रजनौली, कंपोजिट विद्यालय बेलमा का निरीक्षण किया। इस विद्यालय पर एमडीएम की पंजिका डिजिटल नहीं की गई थी। इसी तरह से खलीलाबाद ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यायल भैसहिया, प्राथमिक विद्यालय गड़सरपार, उप्रा विद्यालय मीरगंज, कंपोजिट विद्यालय भाटपार, प्राथमिक विद्यालय कौवाटोर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौली चहारूम, प्राथमिक विद्यालय कुसुरूकला में भी रजिस्टर को डिजिटाइजेशन नही किया गया था। जबकि यह कार्य 15 फरवरी तक ही करना था। उन्होंने संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।