संतकबीरनगर। परियोजना निदेशक संजय नायक ने मुख्यमंत्री आवास पूर्ण न होने पर जिले के नौ ब्लॉक के बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पीडी संजय नायक ने बताया कि जिले में 1266 मुख्यमंत्री आवास बनाए जाने है। जिनमें से 143 आवास अधूरे हैं। बीडीओ ने इन आवासों की प्रगति की समीक्षा नहीं की है। जिसकी वजह से इन बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संवाद