फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर न जमा करने वाले 10 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कर न जमा करने वाले 10 दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका के प्रभारी ईओ व सदर एसडीएम अजय तिवारी ने शुक्रवार को नगर पालिका के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कर न जमा करने वाले 10 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। इसके साथ ही एक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये कर के रूप में वसूला गया।
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूची के अनुसार दुकानदारों द्वारा समय से कर नहीं चुकाया जा रहा है। जिसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए इनको नोटिस दी गई है तथा भविष्य में इन दुकानों का आवंटन निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुल 10 दुकानदारों को नोटिस दी गई है। इसके साथ ही एक बकाएदार से डेढ़ लाख रुपये कर के रूप में जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें