फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नहीं मिल रहे लोहिया आवास के लाभार्थी

Sun, 17 Jul 2016 11:44 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
 वर्ष 2016-17 के लिए चयनित समग्र लोहिया गांव खैरगाड़ में लोहिया आवास के पात्रों का टोटा है। इस गांव में लोहिया आवास के लिए बनाई गई लाभार्थियों की सूची की जांच चार बार की जा चुकी, लेकिन अभी तक वह फाइनल नही हो सकी। 
विज्ञापन


राजनैतिक लाभ के उद्देश्य से समग्र गांव के रूप में खैरगाड़ को चयनित कर दिया गया, लेकिन यहां रह रहे 80 परिवार में से एक भी परिवार ऐसा नहीे है। जिसके पास पक्का मकान न हो और वह साधन संपन्न न हो। गांव वालों का कहना है कि खैरगाड़ में 30 लोगों के पास ट्रैक्टर है तो कई के पास चार पहिया गाड़ी है।

10 बीघा से कम का काश्तकार शायद ही कोई हो। अधिकतम घरों में सरकारी नौेकरी वाले लोग हैं। ऐसे में पहले सेक्रेटरी और प्रधान द्वारा बनाई गई सूची की जांच जब हुई तो सब अपात्र पाए गए। जिस पर जांच अधिकारी ने रोक लगा दी। उसके बाद दूसरी सूची बनाई गई वह भी गड़बड़  पाई गई। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आवास के लिए अब यह ढूंढा जा रहा है कि किसकी हैसियत कम से कम है। उसी को लोहिया आवास का लाभ दिया जाए। गांव के लोग कहते है कि आवास के लिए तो कोई पात्र नहीं है, लेकिन सड़क और विद्युती करण समेत अन्य योजनाओं का लाभ तो मिलना ही चाहिए।

बीडीओ सौरभ कुमार पांडेय का कहना है कि खैरगाड़ में लोहिया आवास के पात्रों का चयन करना तो कठिन काम हो ही गया है। मामला अफसरों के संज्ञान में है। जैसा आदेश होगा वैसा कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें