फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनवर्जन कास्ट का पैसा न मिलने पर रोष

Mon, 07 Nov 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में विद्यालयों पर एमडीएम के कनवर्जन कास्ट का रुपया न भेेजे जाने पर नाराजगी जताई गई। 
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि अगर जल्द से जल्द एमडीएम के कनवर्जन कास्ट का पैसा नहीं भेजा गया तो सभी विद्यालयों पर एमडीएम बंद कर दिया जाएगा। संगठन द्वारा बार बार सूचना देने के बाद भी बीएसए कार्यालय से समायोजन, स्थानांतरण करने की प्रक्रिया आज तक नहीं की जा रही है। पदोन्नति के बारे में अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया गया आज तक कोई प्रक्रिया नहीं हुई। चयन वेतनमान पत्रावली कार्यालय में जमा है आज तक अधिकारियों द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया। निलंबित शिक्षकों की जांच रिपोर्ट कार्यालय में जमा है पर बहाल नहीं किया जा रहा है। संगठन के प्रतिनिधि समस्याओं को लेकर 15 दिन बीएसए से मुलाकात करेंगे। समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, मंत्री जयराम वर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष जफीर अली करखी, जवाहर लाल गुप्त, अरुण कुमार यादव, शिवचरन यादव समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें