फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लोगों के नामांकन पत्र लेकर भागने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को ले गई कोतवाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लॉक गेट के पास से रविवार को ग्राम पंचायत तामेश्वरनाथ के आठ सदस्यों का पर्चा लेकर एक युवक भाग गया। ऐसा आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ के पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उनका भतीजा प्रवण भारती खलीलाबाद पहुंचा। भतीजा खुद सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भर रहा था। साथ में संतोष भारती,रीता भारती समेत कुछ लोगों का पर्चा पैकेट में भतीजे के पास था। भतीजा खलीलाबाद ब्लॉक गेट के पास दोपहर तीन बजे उतरा। तभी वर्तमान प्रधान सुरेश पासवान पक्ष के एक समर्थक ने भतीजे के हाथ से आठ सदस्यों का पर्चा खींच लिया और लेकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वर्तमान प्रधान समेत कुछ लोगों को कोतवाली ले गई। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधान ने आठ सदस्यों का पर्चा वर्तमान प्रधान पक्ष एक युवक पर लेकर भाग जाने का आरोप मढ़ा है। जबकि वर्तमान प्रधान सुरेेश पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है। उसका कहना है कि कौन पर्चा लेकर भागा है,इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। दोनों पक्ष कोतवाली में है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें