नहीं मिला कोई संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ
अब तक 8149 लोग मिल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले। अब तक जिले में 8149 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 15 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं। इससे पहले भी 27 जून और 29 जून को भी मरीज नहीं मिले थे। अब तक जिले में 8149 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1681 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 1278 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। शनिवार को तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है उन्हें होम आइसोलेट कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और बिना मास्क के बाहर न निकलें।