- सांथा ब्लाॅक के पसाईं गांव में बनाई गई थी पानी की टंकी
मेंहदावल/सांथा। विकास खंड के पसाईं गांव में लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। लाखों की लागत से नौ साल पहले बने इस टंकी से घरों तक पानी की आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी। इससे जिम्मेदारों की मंशा पर सवाल खड़ा हो रहा है।
सांथा विकास खंड के पसाईं गांव में वर्ष 2013-14 में पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ। कार्यदाई संस्था जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण कराकर पूरे गांव में पाइपलाइन बिछा दी। इसके बाद लोगों को उम्मीद जगी की जल्द ही साफ पानी पीने के लिए मिलेगा। लेकिन ग्रामीणों की उम्मीद धरी रह गई। नौ साल बाद भी टंकी से घर तक पानी नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों का कहना है कि इतना धन खर्च करने के बाद भी लोगों को पीने का साफ पानी मिल सका। इससे काफी समस्या हो रही है। क्षेत्र के राधेश्याम, सुरेंद्र ने कहा कि अब साफ पानी की उम्मीद टूट रही है।
कार्यदायी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया है। यदि तकनीकी दिक्कत है तो इसकी मरम्मत कराई जाएगी।
मनोज पाल- जेई जल निगम