संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने रविवार को मोबाइल और बाक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे न्यायालय रवाना किया जहां से जेल भेज दिया गया।कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि इधर कुछ दिनों से मोबाइल छीनने की घटना हुई थी। जिसमे आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर नेदुला चौराहे से एक युवक को बाइक से साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मनीष कुमार बीसा शरीफ थाना मुसौली बाराबंकी के रूप में हुई। उसके पास से दो मोबाइल व बाइक बरामद हुआ। उसने बताया कि यह सभी छीना गया मोबाइल है। उस पर केस पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया।