फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पानी की व्यवस्था नहीं...सामुदायिक शौचालय निष्प्रयोज्य

Sun, 14 Jul 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर ब्लाॅक के शनिचरा चौबे गांव का मामला, ग्रामीणों ने की सही कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत शनिचरा चौबे में डेढ़ वर्ष पूर्व लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। वाटर सप्लाई के लिए मोटर की व्यवस्था नहीं है। नल का हैंडल सहित ऊपर का पार्ट गायब है। मानकविहीन कार्य होने के चलते जगह-जगह भवन की स्थिति जीर्ण-शीर्ण हो चुकी है। ग्रामीणों ने इसे सही कराने की मांग की है।
शनिचरा चौबे में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ। लेकिन कुछ दिन बाद ही इसकी हालत खराब हो गई। समुदायिक शौचालय में लगा पानी को मोटर चोरी हो गया। पानी की टंकी शोपीस बन कर रह गई है। छोटे नल की सिर्फ जीआई पाइप ही दिख रहा है। मशीन गायब है, जिसके कारण यह निष्प्रयोज्य है।
विज्ञापन




ग्रामीण राम भरथ निषाद, हरीनारायण निषाद, सत्य नारायण निषाद, महेंद्र कुमार निषाद, संजय निषाद निषाद आदि का कहना है कि पूरे साल सामुदायिक शौचालय बंद रहता था। लोग खुले में नदी की तरफ चले जाते थे। लेकिन इधर बारिश के कारण चारों तरफ पानी भर गया है। जिसके लोगों को दिक्कतें हो रही है। ग्राम प्रधान मनीराम निषाद ने बताया कि टुल्लू पंप और हैंडपंप की मशीन चोरी हो गया है।
विज्ञापन




इस संबंध में बीडीओ रूप नारायण भारतीय ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं थी। जानकारी मिल गई है। जल ही सामुदायिक शौचालय में टुल्लू पंप और हैंडपंप लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें