फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कहने को नगर पंचायत... आठ घंटे तक कट रही बिजली

Sun, 14 Jul 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली निगम नियमानुसार आपूर्ति में बखिरा को नगर पंचायत मानता ही नही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बखिरा। एक जुलाई से नगर पंचायतों में ढाई घंटे बिजली कटौती का आदेश शासन से जारी किया गया है। इसके बावजूद नगर पंचायत बखिरा में आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में उमस व गर्मी से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। लोगों ने मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक बखिरा कस्बे को भी बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बखिरा नगर पंचायत में जून माह तक बेहतर बिजली की आपूर्ति होती रही, लेकिन जुलाई माह की शुरुआत होते ही बिजली की समस्या शुरू हो गई। पूरे दिन बिजली कटौती होती रहती है। नन्दलाल, राजकिशोर, राजू, राजेश, लालबहादुर ने बताया कि सुबह पांच बजे से कटौती शुरू होकर रात दस बजे तक बिजली की आवाजाही रहती है। लोग जरूरी कार्य पूरा नहीं कर पाते हैं। बारिश होने से थोड़ी राहत तो मिलती है लेकिन धूप निकलने से लोग बेचैन हो जाते हैं। ऐसे में छह से आठ घंटे की बिजली कटौती दिनचर्या पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मेंहदावल पीके गुप्ता ने बताया बखिरा नगर पंचायत की बिजली सप्लाई जल्द ही सही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें