फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अराजकता के लिए किसी को मेंहदावल में नहीं मिलेगा संरक्षण

विज्ञापन
मेंहदावल में बैठक करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। निषाद पार्टी के मेंहदावल के विधायक ने मारपीट की घटना को लेकर बैठक बुलाई। इसमें निषाद पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समेत कई लोग शामिल हुए। विधायक अनिल त्रिपाठी ने 15 तथा 18 अप्रैल को दो पक्षों के बीच हुए विवाद की पूरी जानकारी ली। कहा कि अनावश्यक रूप से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

अराजकता के लिए मेंहदावल में किसी को कोई संरक्षण नहीं दिया जाएगा। वहीं थाना अध्यक्ष तथा एसडीएम को उन्होंने निष्पक्ष रूप से पूरे मामले की जांच करने को कहा। विधायक ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का किसी को अधिकार नहीं है। यहां सर्वसमाज भाईचारे के साथ रहा है और यह व्यवस्था कायम रहे, यह जिम्मेदारी प्रशासन और हम सभी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें