फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नामांकन नहीं, 18 पर्चे बिके

Sat, 04 Feb 2017 12:12 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को भी नामांकन का खाता नहीं खुला। प्रत्याशी और उनके समर्थक कलेक्ट्रेट तक आए, मगर नामांकन फार्म लेकर ही लौट गए। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन


बैरिकेडिंग कर कलेक्ट्रेट में प्रवेश के सभी रास्तों को घेर दिया गया था। मुख्य द्वार से सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्ताव को ही प्रवेश मिल रहा था, वह भी गहन तलाशी के बाद। कई उम्मीदवारों ने प्रवेश तो लिया, लेकिन सिर्फ फार्म खरीद कर लौट गए। नामांकन प्रक्रिया के चलते कलेक्ट्रेट को जाने वाले मार्गों पर भी आवागमन पूरे दिन बाधित रहा। डीएम रमाकांत ने बताया कि दूसरे दिन तीनों विधान सभा क्षेत्रों से कुल 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।

खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र : यहां आठ प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। इसमें डॉ. मोहम्मद अयूब (पीस पार्टी), गंगा सिंह सैंथवार (राष्ट्रीय लोकदल), मनभावती सिंह निर्दल, दिग्विजय नारायण (भाजपा), प्रदीप कुमार सिंह निर्दल, राम अजोर (निर्दल), राम स्वारथ (भारतीय सुभाष सेना), अमृता सिंह (निर्दल) शामिल रहे।
विज्ञापन


मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र : क्षेत्र से आठ लोगों ने पर्चा लिया। इनमें राकेश कुमार सिंह (भाजपा), अनिल कुमार त्रिपाठी (बसपा), अजय कुमार (निर्दल), श्रीनिवास साहनी (जयहिंद समाज पार्टी), राम बचन (भारतीय सुभाष सेना), अमित कुमार (निर्दल), अकरम हुसैन (राष्ट्रीय लोकदल) और इंजीनियर मोहम्मद इरफान (पीस पार्टी) शामिल रहे।

धनघटा विधानसभा क्षेत्र: इस क्षेत्र से दो लोगों ने पर्चा लिया, जिसमें धर्मदास (भारतीय सुभाष सेना) व अनिल कुमार गोंड (निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल) शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें