फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी तरह की नई परंपरा नहीं होगी कायम : एडीजी

Mon, 07 Oct 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट में त्योहारों की तैयारियों को लेकर की बैठक
विज्ञापन

- आईजी, कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारी रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार ने सोमवार को मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता के साथ कलक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की नई परंपरा कायम नहीं होनी चाहिए।
कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में दुर्गा पूजा और दीपावली को देखते हुए उच्चाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान शासन द्वारा जारी आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए बताया। त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए गहनता से चर्चा की।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने सभी अधिकारी को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन वाले मार्गों का जायजा पहले ही कर लें। कहीं पर किसी भी प्रकार के विवाद होने की सूचना पर तत्काल सीओ व एसडीएम भ्रमण कर निस्तारण कर लें। डीजे का प्रतिस्पर्धा किसी भी दशा में न होने दें। पंडाल में बिजली व्यवस्था की चेकिंग अग्निशमन अधिकारी द्वारा करने, मूर्ति रखने से कोई भी आवागमन का मार्ग बाधित नहीं होने देने, पटाखे की दुकान आबादी से दूर निश्चित स्थान पर लगवाने, त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए सभी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ रामानुज कन्नौजिया के साथ ही सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीओ और अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें