फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फ्लाईओवर न अंडरपास...रोजाना 10 घंटे बंद रहती है क्राॅसिंग

Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर तितौवा व त्रिपाठी मार्केट में रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर और जोरवा में अंडरपास निर्माण की योजना अधर में लटकी हुई है। यहां से रोजाना करीब 100 ट्रेनें गुजरतीं हैं और तकरीबन 10 घंटे रेलवे क्राॅसिंग बंद रहता है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि तितौवा और त्रिपाठी मार्केट में रेलवे मंत्रालय ने फ्लाईओवर के लिए एक करीब एक साल पहले सर्वे कराया था। इसके साथ ही एनओसी के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। वहीं त्रिपाठी मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों व लोगों ने यह कह कर आपत्ति उठाई कि फ्लाईओवर बनने से व्यापार चौपट हो जाएगा ।
यहां अंडरपास का निर्माण करना चाहिए। इसके लिए लोगों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। तभी फ्लाईओवर बनाने की योजना अधर में लटकी हुई है।
इस क्षेत्र के निवासी विनोद कुमार, श्याम कुमार आदि का कहना है कि त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर की जगह अंडरपास बनाया जाए, ताकि नुकसान न हो।
विज्ञापन

वैसे त्रिपाठी मार्केट व तितौव रेलवे क्राॅसिंग रेलवे स्टेशन से नजदीक है। ऐसे में ट्रेनों के गुजरने के दौरान अक्सर रेलवे क्राॅसिंग बंद रहता है। वैसे रोजाना यहां से करीब 100 ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे लोगों को जाम में फंसकर घंटों समय बर्बाद करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें