फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिया न बनने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया

Mon, 03 Jul 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
देवरिया नासिर में पुलिया निर्माण के लिए खुदाई किया, लेकिन पुलिया निर्माण न होने पर गांव वालों न
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत देवरिया नासिर में गांव वालों ने नहर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया। गांव वालों का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने गांव उत्तर स्थित माइनर नहर से सटा संपर्क मार्ग में पुलिया के लिए खोदाई किए लगभग चार वर्षों से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन विभाग ने पुलिया का निर्माण नहीं कराया। गांव वालों को पानी में घुसकर आना जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले मौलाना अब्दुलहक, अब्दुल अहद, अब्दुल अजीम, अफसरुद्दीन, अहमद हुसैन, अजीमुल्लाह, मोहम्मद हाशिम, इसरार अहमद, मोहम्मद ताहिर, रियाज अहमद, राम किशुन आदि ने कहा कि गांव के उत्तर तरफ एक माइनर नहर है। नहर जगह-जगह कटी और आधा अधूरी है।

मानसून के पहले बारिश में विभाग ने पानी छोड़ दिया। गांव के उत्तर तरफ माइनर नहर सटे मार्ग पर विभाग ने चार साल पहले पुलिया निर्माण के लिए खोदाई की, लेकिन आज तक पुलिया निर्माण नहीं कराया। गांव के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत है। धान की नर्सरी डूब गई है। जल्द से जल्द नहर में खोदे गए गड्ढे पर पुल बनाया जना चाए, जिससे गांव की जनता को निकलने का रास्ता अवरुद्ध न हो।
विज्ञापन

जेई केडी मिश्रा ने कहा कि नहर के पास पुलिया निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है। न ही विभाग ने पुलिया के लिए कोई खोदाई कराई है। गांव वालों का आऱोप निराधार है। पुलिया निर्माण की जरूरत है तो जांच की जाएगी फिर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें