फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हारे सभासद प्रत्याशी ने कोर्ट में दाखिल की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर के वार्ड नंबर-आठ तकिया बाजार के सदस्य पद प्रत्याशी अली अनवर ने घोषित चुनाव परिणाम पर सवाल उठाया है। जनपद न्यायाधीश की कोर्ट में चुनावी याचिका दाखिल कर परिणाम निरस्त कर पुनर्मतगणना कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चुनावी याचिका पर सुनवाई के पश्चात प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने विपक्षीगण को नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए 20 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया है। पीड़ित अली अनवर ने बताया कि नगर पंचायत मगहर के संपन्न हुए चुनाव में वार्ड नंबर-आठ तकिया बाजार से वह सदस्य पद पर चुनाव लड़े थे। 11 मई को मतदान हुआ। कुल 954 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 13 मई को वार्ड नंबर-आठ तकिया बाजार के सदस्य पद के प्रत्याशी की मतगणना हुई। आरोप लगाया कि विपक्षी प्रथम वर्ग जिसकी स्थानीय पुलिस प्रशासन व राजनीतिक पकड़ है। मतगणना अधिकारी को अपनी साजिश में शामिल किया तथा मतपत्रों की गलत मतगणना कराई। निष्पक्ष मतगणना नहीं हुई। आनन- फानन में विपक्षी प्रथम वर्ग को लाभ पहुंचाने की गरज से मतों में हेराफेरी कर मतगणना कर्मियों को साजिश में शामिल कर छह मतों से उन्हें हरा दिया गया। पुनर्मतगणना की आवाज उठाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई और डांट फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि निष्पक्ष मतगणना हुई होती तो वह विजयी घोषित होते। कोर्ट ने 20 जुलाई को सुनवाई के लिए सात विपक्षियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें