फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 20 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई बदमाशों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 20 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों के तीन घरों में बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश नकदी, जेवरात, बाइक आदि लाखों के सामान उठा ले गए। एक जगह गृहस्वामी की पिटाई कर उसके चंगुल से बदमाश अपने साथी को छुड़ा ले गए थे। इस वारदात में बदमाशों को पकड़ना तो दूर अभी तक पुलिस सुराग तक नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

वारदात के अनुसार बदमाश सबसे पहले भुजैनी निवासी सनोज कुमार पुत्र बैजनाथ के घर में दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर घुस थे। उनके घर से 60,000 रुपये, सोने का झुमका, टीका मंगलसूत्र, नथिया, चांदी का करधन, पायजेब और कुछ कपड़े आदि उठा ले गए थे। उसके बाद बदमाश कांटे निवासी संदीप कुमार पुत्र महातम प्रसाद के घर में खिड़की के रास्ते घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर संदीप की पत्नी अनीता जग गई और शोर मचाया। शोर सुनकर संदीप जग गए और भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन अन्य बदमाशों ने संदीप की पिटाई करके साथी को छुड़ा ले गए थे।
संदीप के घर से बदमाश 1,10000 रुपये उठा ले गए। उसी दौरान बदमाश चकिया गांव निवासी रामजी चौधरी पुत्र स्वर्गीय राम लौट चौधरी के कांटे स्थित घर से नई बाइक उठा ले गए। इस मामले में पुलिस चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी ने इस मामले में कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया है। पुलिस ने आसपास और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। पुलिस टीमें अपने- अपने स्तर से जांच कर रही हैं, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें