धनघटा। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर नाथनगर में स्थित यूपी बड़ौदा बैंक के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महुली क्षेत्र के अजाव निवासी जितेंद्र (28) पुत्र राम गति राजभर बृहस्पतिवार को बाइक से नाथनगर गए थे। जरूरी कार्य निपटाकर वह बाइक से चौराहे की तरफ फोटो कॉपी कराने जा रहे थे। उसी दौरान जैसे ही यूपी बड़ौदा बैंक के सामने पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क पर गिरकर तड़प रहे बाइक चालक जितेंद्र राजभर को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद