फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण पत्र के लिए निषाद पार्टी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जाति प्रमाण पत्र के लिए निषाद पार्टी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निषाद, मझवार, तुरैहा आदि जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करते हुए प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि माझी, कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, रैंकवार, धीवर, बिंद, धीमर, बाथम, गोडिया, मांझी, मछुआ, गोंड, राजगोड़ आदि जातियां अनुसूचित जाति की हकदार हैं। प्रदेश में योगी सरकार व केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने भी वादा किया था कि इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाएगा लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इन जातियों को अनुुसूचित जाति में शामिल करते हुए प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान रामजी निषाद, हीरालाल निषाद, सूर्यभान निषाद, बुद्धिराम निषाद, शिवपूजन, महेंद्र निषाद, दिवाकर निषाद, जनकनंदनी, राजेंद्र निषाद, संतराम निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें