फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपनिया गांव के लोगों ने आधा घंटा मतदान रुकवाया

Wed, 14 Oct 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाघनगर। द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव में सेमरियावां ब्लॉक में सूची से नाम कटने को लेकर मतदाताओं में काफी नाराजगी रही। मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में नाम न रहने से मतदान नहीं कर सके।

 सेमरियावां ब्लॉक के निपनिया गांव के बूथ संख्या 183 पर सूची में नाम होने के बावजूद भी लाल पेन से नाम काट दिया गया। जिसे लेकर मतदाताओं में काफी नाराजगी रही। मतदान से वंचित मतदाताओं ने 30 मिनट कर मतदान को रुकवा दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट व एसडीएम के आने बाद दोबारा मतदान शुरू किया।
विज्ञापन

   गांव के ही प्रदीप यादव, अबूबकर चौधरी व सूची से नाम गायब मतदाता साजबानो, इरफान अहमद, साकेरून्निशा, आयशा, महजबी बनो, मंतू, तरून्नम बानो, कौसर अहमद, आसमा खातून, आबिदा खातून, तरीकुन्निशा, अंजुम बानो, रूखसार बानो आदि ने बताया कि निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त पंचायत चुनाव मतदाता सूची में गांव के सभी मतदाताओं का नाम है। पीठासीन अधिकारी की भी सूची में सभी का नाम है।

सूची में 73 मतदाताओं का नाम लाल कलम से काट दिया गया है। मतदाताओं ने कहा कि पीठीसीन अधिकारी व मतदान कर्मियों के मिली भगत से लाल कलम वोटरों का नाम काट दिया गया। ताकि लोग वोट न दे पाए। सभी मतदाता को पास मतदाता पहचान पत्र भी है। नाराज मतदाताओं नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 साथ ही मतदान रूकवा दिया। पीठासीन अधिकारी के सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व एसडीएम ने नाराज वोटरों को समझा बुझाकर मतदान शुरू करवाया। एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग में वोटर आपत्ति दर्ज कराए। जिसका निस्तारण होगा। वहीं पीठासीन अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक से ही वोटरों का लाल कलम से नाम कटी सूची मिली है। यहां से नाम नही काटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें