धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में सांथा विकास क्षेत्र के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अब इनको चार वर्ष तक एक हजार रुपये की दर से प्रतिवर्ष 12 हजार छात्रवृत्ति दी जाएगी। कंपोजिट विद्यालय रमवापुर मिश्र के पांच बच्चों ने टाॅप-36 में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय रमवापुर मिश्र के राज ने 145 अंक प्राप्त कर तीसरा रैंक, सोहन गौड़ ने 119 अंक प्राप्त कर 20वां रैंक शिवकुमार यादव ने 116 अंक प्राप्त कर 23वां रैंक, उमेश ने 106 अंक प्राप्त कर 33वां रैक व रिया ने 103 अंक प्राप्त कर 36 वां रैंक हासिल किया है।
विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी तैयारी में शिक्षक अरशद परवेज का काफी योगदान रहा। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलराई की छात्रा रितिका 120 अंक प्राप्त कर 19वां रैंक पर रही। उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहरसन के दो विद्यार्थी शादाब सामानी ने 131 अंक पाकर 9 वां रैंक व सुहाना परवीन ने 125 अंक पाकर 15 वां रैंक हासिल किया।
कंपोजिट विद्यालय सांथा की काजल अग्रहरि ने 115 अंक पाकर 24वां रैंक प्राप्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा 12वीं तक एक हजार प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।