फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Feb 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल क्षेत्र में इस समय सघन विद्युत चेकिंग अभियान चल रहा है। जूनियर इंजीनियर विरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में शहरी व देहात क्षेत्रों में अवैध रूप से कटियां कनेक्शन चलाने, क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग व एक कनेक्शन पर कई घरों में बिजली जलाने का सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

 इसमें रविवार को मेंहदावल क्षेत्र के बाराखाल गांव में देर शाम चेकिंग अभियान के दौरान नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। मौके पर कनेक्शन संबंधी कागजात नहीं प्रस्तुत किए गए। जिस पर जेई ने नौ लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।
 जेई मेंहदावल विरेेंद्र शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में सघन विद्युत चेकिंग व बकाया विद्युत बिल वसूली का अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है। जिसमे बड़े बकाएदार विकास खंड कार्यालय व सनातनधर्म संस्कृत महाविद्यालय के ट्यूबवेल कनेक्शन का बकाया है।
विज्ञापन

 जिसकी वसूली के लिए विद्युत विच्छेदन के लिए कर्मियों को निर्देश दिए गए है। वही भरवलिया, गगनईराव व सोनबरसा में सघन चेकिंग अभियान के लिए बिजलेंस टीम को पत्र लिखा गया है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान बाराखाल गांव के नौ लोगों के विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें