फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नौ अफसरों का वेतन कटेगा

Wed, 07 Dec 2016 11:09 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
धनघटा तहसील में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के तीनों तहसीलों पर बुधवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 207  मामले आए और सिर्फ चार का निस्तारण मौके पर हो पाया। धनघटा में नौ अफसर अनुपस्थित रहे। डीएम ने इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश एसडीएम को दिया। इसके साथ लंबित मामलों का समय से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों के चरित्र पंजिका में कार्य में लापरवाही बरतने का उल्लेख किए जाने की चेतावनी तक दी गई।
विज्ञापन


 धनघटा तहसील दिवस में डीएम सुरेश कुमार और एसपी विक्रमादित्य सचान ने लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें कुल 84 लोगों ने समस्याओं को लेकर फरियाद किया और सिर्फ दो मामलों का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका। तहसील दिवस में लघु सिचाई विभाग के अवर अभियंता, एडीओ पंचायत पौली, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, नाथनगर, पौली व हैंसर ब्लाक के एडीओ कृषि समेत नौ अधिकारी अनुपस्थित रहे।

इस मौके पर सीडीओ लालजी यादव, सीएमओ ए पी श्रीवास्तव, एसडीएम कीर्तिका ज्योत्सना आदि अधिकारी  मौजूद रहे। इसी प्रकार मेंहदावल तहसील में उप जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 67 मामले आए, जिसमें दो मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। खलीलाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जहां 56 मामले आए। इस दौरान सीओ प्रमोद कुमार,तहसीलदार अरिवंद सिंह,नायब तहसीलदार आर के पांडेय,बीडीओ प्रवीण शुक्ला,आर के चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें