संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में नौ आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
थाना दुधारा पुलिस ने वारंटी राजकुमार पुत्र मंगरु निवासी बस्ती बस्ता को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल रवाना कर दिया। साथ ही थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आठ आरोपी को पकड़कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके शांति भंग की आशंका में चालान करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।