राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण समेत छह सूत्री मांगो को लेकर सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। साथ ही मांगों का ज्ञापन सीएमओ दिया।
महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि पिछले मार्च में संघ द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार के बाद 17 मार्च 2016 को प्रमुख सचिव मांगो को माने जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई भी सकारात्मक कार्यवाही न किए जाने के विरोध में पांच सितंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना शुरू किया गया है।
जिसके समर्थन में सभी जिलों के संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक धरना अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर दीनदयाल वर्मा, विनीत श्रीवास्तव, आनंद मौर्य, राजेश पांडेय, कृष्ण कुमार भटनागर, विंक्टेश्वर पाठक, दारा सिंह, डॉक्टर अश्वनी यादव, ज्योेति शर्मा, रीता राय, प्रतिभा पांडेय समेत अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।