फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने नहीं किया काम

Wed, 16 Mar 2016 12:00 AM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार के भी काम नहीं किया। - फोटो : अंबरीश मिश्र
विज्ञापन
 संतकबीरनगर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों पर रविवार को लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भी जिले भर के संविदा चिकित्सकों और कर्मियों ने कार्य नहीं किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर विरोध जताया गया। संविदा कर्मियों ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। कर्मचारियों को जब तक नियमित नहीं किया जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा। 

संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष नवीनीकरण की प्रक्रिया को समाप्त करके रिक्त पदों पर वरिष्ठता के अनुसार एनएचएम कर्मियों की नियुक्ति की जाए एवं सेवा शर्ते निर्धारित हों। एनएमएम में कार्यरत कर्मियाें को विभिन्न संवर्गों में समान शिक्षा परंतु असमान वेतन की खामियों को दूर किया जाए, 10 लाख तक दुर्घटना बीमा और पीएफ की सुविधा के साथ साथ समान कार्य समान वेतन देते हुए मानदेय की विसंगतियों को दूर किया जाए।

राज्य स्वास्थ्य समिति से अनुमति के बगैर किसी भी कर्मचारी की संविदा समाप्त न किया जाए। इस अवसर पर अशोक, सौरभ उपाध्याय, विशाल श्रीवास्तव, डॉ. आंनद सिंह, कल्पना वर्मा, गायत्री, हेमलता,  संजना, जोहरा खातून, प्रीति, आशीष वर्मा, डॉ. रिचा, डॉ. एसएन शुक्ला, दीनदयाल वर्मा, राजू भटनागर, आशीष  वर्मा आदि मौजूद  रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें