फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवनिर्मित पुलिया धंसी, घंटों ठप रहा आवागमन

Mon, 29 Jan 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राम जानकी मार्ग पर हैंसर के पास टूटी पुलिया। संवाद
विज्ञापन
नया रास्ता बनाकर एनएच ने बहाल किया आवागमन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। निर्माणाधीन राम जानकी मार्ग पर हैंसर बाजार के पास एनएच पर नवनिर्मित पुलिया धंस गई। जिससे इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। काफी मशक्कत के बाद कार्यदायी संस्था ने आवागमन के लिए दूसरा रास्ता तैयार किया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन


तहकील क्षेत्र के राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यदाई संस्था के लोग हैंसर बाजार के पास एक महीने पहले आधी सड़क तक पुलिया निर्माण करके दूसरी तरफ कार्य शुरू कराया है। नवनिर्मित पुलिया के रास्ते छोटे से लेकर बड़े वाहन बराबर आया जाया करते हैं। इस बीच माल लदा ट्रक पुलिया के रास्ते गुजरा तो पुलिया धंस गई। संजोग अच्छा रहा की ट्रक आगे निकल चुका था। पुलिया धंसते ही सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर कार्यदाई संस्था के लोग पहुंचे और मजदूरों को लगाकर दूसरा रास्ता बनाया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। नवनिर्मित पुलिया के धंसने पर कार्य की गुणवत्ता पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण दुबे, रमेश मोदनवाल, शिवकुमार सिंह, शिवप्रसाद मद्धेशिया, रामदयाल चौधरी आदि का कहना है कि पुलिया बने अभी एक महीने भी नहीं गुजरा और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने प्रशासन से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें