फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवागत एसडीएम ने संभाला कार्यभार

Tue, 02 Jul 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नवागत उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने सोमवार को मेंहदावल तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम ने सबसे पहले तहसील परिसर का निरीक्षण किया। नवागत एसडीएम ने शिकायत पत्रों के बारे में ऑनलाइन निस्तारण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद अपने कार्यालय में बैठकर शिकायतें भी सुनीं। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी कार्यालय में मिल सकती है। काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना ही पहला कर्तव्य होगा। आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों को प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
वहीं धनघटा के नवागत एसडीएम रमेश चंद्र ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उसके बाद उन्होंने तहसील का निरीक्षण किया। यहां पर एसडीएम के पद पर तैनात रहे उत्कर्ष श्रीवास्तव का स्थानांतरण जिलाधिकारी ने मेंहदावल कर दिया है। उनके स्थान पर खलीलाबाद में अपर एसडीएम के पद पर कार्यरत रहे रमेश चंद्र को धनघटा तहसील पर भेजा है। रमेश चंद्र ने सोमवार को धनघटा तहसील पर पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। उसके बाद उन्होंने तहसील का औचक निरीक्षण करके अभिलेखों का रख-रखाव देखा। नवागत एसडीएम ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शासन के मंशा के अनुरूप विवादों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें