लोहरैया। हैंसर विकास खंड के ग्राम पंचायत जिगिना में सफाई व्यवस्था लचर है। प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गंदगी फैली है। विद्यालय के सामने कूड़ा जमा है। आसपास से लाया जा रहा कचरा भी यहीं फेंका जा रहा है। कई बार इस कूड़े में आग भी लगा दी जाती है, जिससे दिनभर धुआं और दुर्गंध फैली रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय खुलने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के सामने बने कूड़ा डंपिंग स्थल को तत्काल हटाकर इसे आबादी और शिक्षण संस्थान से दूर किया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। संवाद