फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संकेतक लगाए न दुर्घटना बहुल क्षेत्र चिह्नित, हो रहे हादसे

Thu, 29 May 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर से महुली जाने पर अलीनगर पुल का अंधा मोड़ जहां से सीधे नदी की तरफ चले जाते हैं तेज गति के
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर से महुली तक जाने वाली सड़क इस समय एक्सीडेंट के हाॅटस्पाॅट में तब्दील हो चुकी है। विभाग ने सड़क का चौड़ीकरण और समतलीकरण करके इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार तो बढ़ा दी है, लेकिन न तो सड़क पर संकेतक लगाए गए, न हीं दुर्घटना बहुल क्षेत्र ही चिह्नित किए गए। अलीनगर पुल के अंधे मोड़ पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग पूरी तरह से मौन बना हुआ है। इतनी घटनाएं होने के बावजूद विभाग की तंद्रा ही नहीं टूट रही है।
विज्ञापन

नाथनगर से महुली होते हुए बस्ती मंडल को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण होने के बाद वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है ऐसे में सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े ट्रक और चार पहिया वाहनों के चलते दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महुली स्थित पेट्रोल पंप के आसपास का इलाका दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बनता जा रहा है। मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक न होने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सड़क के किनारे उगे झाड़ भी दुर्घटना का सबब बन रहे हैं रात के समय जंगली जानवरों के सड़क पार करने पर वाहन चालक उनकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। बीते करीब एक साल से अबतक इस सड़क पर हुई दुर्घटनाओं में महुली क्षेत्र के विभिन्न गांवों के आधा दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि कई घायल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें