फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपलोड में लापरवाही, कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को डाटा फीडिंग कार्य शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

सतकबीरनगर। यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का प्रोफाइल प्रोग्रेशन अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कड़े निर्देशों के बाद बीएसए अमित कुमार सिंह ने जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि वे 15 दिन के भीतर हर हाल में डाटा फीडिंग कार्य पूरा करें।
जिले में परिषदीय, माध्यमिक, मदरसा, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं समाज कल्याण विभाग के कुल 2413 विद्यालयों में करीब 349335 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्ष 2025-26 के लिए सभी छात्रों का यू-डायस पोर्टल पर प्रोफाइल प्रोग्रेशन अनिवार्य है, लेकिन अब तक केवल लगभग 185845 विद्यार्थियों का ही डाटा फीड हो सका है। 160490 बच्चों का प्रोग्रेशन डाटा अभी तक नहीं अपलोड किया जा सका है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एनआईसी द्वारा स्टूडेंट प्रोफाइल प्रोग्रेशन एक्टिविटी लिंक सक्रिय कर दिया गया है, लेकिन कई विद्यालय कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर शासन ने समयबद्ध डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत डाटा अपलोड करने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, यू-डायस पोर्टल पर छात्रों के अंक पत्र, उपस्थिति सहित अन्य शैक्षणिक विवरण अपलोड किए जाते हैं, जिनके आधार पर शैक्षिक योजनाएं, बजट आवंटन और नीति निर्धारण किया जाता है। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समन्वयकों को फीडिंग कार्य के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि प्रक्रिया को त्रुटि रहित ढंग से पूरा कराया जा सके।
बीएसए ने कहा कि डाटा फीडिंग शासन की प्राथमिकता है। सभी विद्यालयों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें