विकास भवन में आईजीआरएस की समीक्षा करते एडीएम मनोज कुमार सिंह।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एडीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की
संतकबीरनगर। विकास भवन सभागार में एडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कररिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करें। एडीएम ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और सुधार लाने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि संबंधित शिकायत की जांच के लिए अधिकारी मौके पर जाने से पहले शिकायत से संबंधित सभी पक्षों को अवगत कराए। यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से दोनों पक्ष संतुष्ट हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को देखें।
इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।