संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड 2026 की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों को अब कोचिंग के चक्कर में नहीं पड़ना होगा, इसके लिए एनसीईआरटी ने कक्षा नवीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन नि:शुल्क पाठ्यक्रम शुरू किया है, यह पहल छात्रों के डिजिटल माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराए जाने की दिशा में बड़ा कदम है।
यह पहल छात्रों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस कोर्स के लिए छात्र स्वयं पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस आनलाइन प्लेटफार्म पर छात्र वीडियो लेक्चर देखकर पढ़ाई, क्विज और असाइनमेंट्स पूरा कर अभ्यास तथा ई-ट्यूटोरियल्स के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
यही नहीं जो छात्र पाठ्यक्रम पूरा कर परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे उन्हें प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए इसमें गणित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल किए गए है। शिक्षाविद एनसीईआरटी की इस पहल को जिले के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया है।
उनका कहना है कि इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को बड़ी मदद मिलेगी, जो अब मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे तैयारी कर सकेंगे। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि यह पहल जिले के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए द्वार खोलेगी।
बताया कि कक्षा 12वीं और 11वीं के छात्रों के लिए भी इसमें शुरुआती मॉड्यूल शामिल किए गए हैं, ताकि वे आगामी सत्र की तैयारी पहले से शुरू कर सकें।