एचआर इंटर कॉलेज में राइफल चलाने का प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेड़।संवाद
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेल खलीलाबाद में चल रहे 44 वीं वाहिनी एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान शिविर में कैडेटों के जरिये हो रही फायरिंग को देखा और शिविर के अन्य प्रशिक्षण की जानकारी ली।
ग्रुप कमांडर दीपेंद्र रावत शिविर में पहुंचे तो एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ आनर देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने शिविर में कैडेट्स के जरिये फायरिंग कंपटीशन, ड्रिल कंपटीशन व क्विज कंपटीशन को देखा। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर शिविर में कैडेट्स के रहने की व्यवस्था, खाने व पानी की व्यवस्था देख कर संतुष्ट नजर आए।
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासित होते हैं। यह पूरी तरह से सेना की तरह होते हैं और हर विपरीत स्थिति में इनसे काम लिया जा सकता है। इसलिए सभी कैडेट्स मन लगाकर प्रशिक्षण पूरा करें। शिविर में सीएचसी खलीलाबाद से आए डॉ. एके यादव, डॉ. अखिलेश चौबे, वार्डब्वाय मनोज के जरिये महिला कैडेट्स का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा व सेनेटरी पैड वितरित किया गया।
इस मौके पर कर्नल सतीश कंवर, डिप्टी कैंप कमांडर मेजर महुवा, एसएम पवन कुमार, ट्रेनी जेसीओ काशी, लेफ्टिनेंट अनिल गुप्ता, लेफ्टिनेंट सीपी त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट गुंजन मिश्रा, थर्ड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह, पीआई स्टाफ सहित एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।