एचआर इंटर कॉलेज में आपदा से बचाव का प्रशिक्षण लेते एनसीसी कैडेड़।संवाद
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में चल रहे 44 वीं वाहिनी एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स को आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अगर कहीं पर कोई आपदा आ रही है, तो उससे कैसे निपटा जाए। इसके साथ ही आपदा के समय एनसीसी कैडेट्स की देश व समाज के प्रति उनके जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
एनसीसी के थर्ड ऑफिसर सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि आपदा के समय एनसीसी कैडेटों ने कई मौकों पर अहम भूमिका निभाई है। भूकंप, महामारी और बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा आने पर भी राहत कार्य में कैडेट मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। इससे प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को न सिर्फ मदद मिलती है बल्कि प्रशासन को भी सहयोग मिलता है।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय एनसीसी का अलग-अलग दलों या समूहों को बनाया जाता है, और अलग-अलग कार्यों जैसे खोज और बचाव, राहत शिविर की स्थापना और प्रशासन में मदद, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, खाद्य आपूर्ति आदि के साथ आवंटित किया जाता है। प्राकृतिक आपदा जिसमे तूफान, चक्रवात, बाढ़, आग औद्योगिक दुर्घटना आदि मे एनसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहाकि एनसीसी कैडेट प्रभावी ढंग से आपदा प्रबंधन में राज्य प्रणाली की सहायता कर सकते हैं। इसके साथ ही पर्व पर भी एनसीसी कैडेट्स अपनी जिम्मेदारी निभाते है। इस दौरान कमान अधिकारी कर्नल सतीश कवर, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, एसएम पवन कुमार, ट्रेनी जेसीओ काशी, लेफ्टिनेंट अनील गुप्ता, लेफ्टिनेंट गुंजन आदि मौजूद रहे।