फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, नारेबाजी

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का नजरिया जानने आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल जोन के प्रभारी सचिन नायक के लिए जिले का पहला दौरा परेशान करने वाला रहा। शाम को खलीलाबाद स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे सचिन नायक के सामने कई बार कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। कुछ कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि, राष्ट्रीय सचिव देर शाम तक कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात सुनते रहे।
विज्ञापन

जिले में कांग्रेस से लोकसभा टिकट के लिए कई दावेदार हैं। वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के आने की खबर सुनकर उत्साहित नेता टिकट की दावेदारी मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी से पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय के एक कमरे में राष्ट्रीय सचिव ने एक-एक कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू किया, लेकिन जल्द ही वहां भीड़ जमा हो गई। सभी आगे बढ़कर अपनी बात सुनाना चाहते थे। इसी बीच कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष परवेज खान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसी तरह इन्हें शांत कराया गया तब तक मौका देख एक बुजुर्ग नेता अपनी बात राष्ट्रीय सचिव को सुनाने लगे। तब तक कई और नेता पहुंच गए और अपनी बात कहने के लिए दूसरों को किनारे हटाने लगे। इस पर फिर नोकझोंक शुरू हो गई। इसके  चलते काफी देर तक शोर-शराबा होता रहा।इस दौरान जिलाध्यक्ष परवेज खान, पूर्व जिलाध्यक्ष नाजिम खान, पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अफसर अहमद, रोहित पांडेय, स्नेहलता, काजी सुहेल, देवेंद्र श्रीवास्तव, अखंड बहादुर पाल, देवेंद्र शुक्ला, प्रवीण चंद्र पांडेय, संजय पांडेय, चंद्रप्रकाश पांडेय, सुनील पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें