फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : भक्तों ने किया मां दुर्गा के दिव्य स्वरूप के दर्शन, लगाए जयकारे

Mon, 29 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कटार मिश्र गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा के पट का अनावरण होते ही भक्ताें ने लगाए मां के जयकारे
विज्ञापन
धनघटा। नवरात्रि के अवसर पर, धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र काली माता मंदिर पर पूर्व प्रधान साधु शरण सिंह ने मां दुर्गा की प्रतिमा के नयनपट्ट का अनावरण किया। इस धार्मिक कृत्य के बाद, भक्तों ने मां दुर्गे के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

साधु शरण सिंह ने कहा कि मां दुर्गे की कृपा हम सब पर बनी रहे। नयनपट्ट का खुलना इस बात का प्रतीक है कि माता ने अब अपने भक्तों पर अपनी दिव्य दृष्टि डाली है। दुर्गा पूजा समारोह कमेटी के अध्यक्ष अमित प्रताप मिश्र के नेतृत्व में विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध गायक पिंटू प्रीतम और सुप्रसिद्ध गायिका साक्षी श्रीवास्तव और विमल श्रीवास्तव ने देवी गीत गाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नयनपट्ट खुलने के बाद, भक्तों ने जयकारे लगाए और माता के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। मंदिर में अब नौ दिनों तक चलने वाले विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और आरती का दौर शुरू हो गया है।
इस अवसर महेंद्र प्रताप मिश्र, अभिनव प्रताप मिश्र, अंकुर उपाध्याय, संदीप त्रिपाठी, अर्जुन उपाध्याय, बबलू यादव, हवलदार मनमोहन सिंह, राजन प्रताप मिश्र, अभिमन्यु उपाध्याय, जयप्रकाश यादव, दद्दन यादव, संगम मिश्र, आदर्श मिश्र, अभिषेक गौतम, बेचन यादव, दिनेश शर्मा, विजय श्याम विश्वकर्मा, संतोष मिश्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें