फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

Sun, 29 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार को हुई। इसका शुभारंभ डीएम डॉ. सरोज कुमार और सीएमओ डॉ. आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने सीएचसी खलीलाबाद में नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में करीब 2.99 लाख बच्चों को खुराक से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 865 बूथ बनाए गए हैं।  
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पोलियो अभियान की शुरूआत सीएचसी खलीलाबाद से की गई। इसके बाद टीमें बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की ओर रवाना हुई। इस मौके पर  जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाया जाएगा। इसमें कोई बच्चा छूटने न पाए, क्योंकि पोलियो की बीमारी बेहद गंभीर है। इस पर नियंत्रण सिर्फ पोलियो की ड्राप पिलाकर ही पाया जा सकता है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक हर हाल में पिलाएं। सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। इसमें टीम घर-घर जाकर लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएगी। टीम को अभियान का लक्ष्य निर्धारित दिवसों के भीतर पूरा करना होगा। इस मौके पर अधीक्षक रतन लाल, डॉ. एके सिन्हा, अभय त्रिपाठी, सतेंद्र यादव, संजय, राजकुमार समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें