संतकबीरनगर। सर्वजन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र यादव शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने देश की राजनीतिक माहौल पर चर्चा की। सर्वजन आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गेा को साथ लेकर चलती है। पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के लोगों से मुलाकात की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात की गई है और देश की राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई है। इस दौरान सुनील कुमार पांडेय, गुड्डू उपाध्याय, विट्टू सिंह, सोनू सिंह, विजय गुप्त, फूलचंद यादव, राजू गुप्ता, जमाल अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।