संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति व प्रशासनिक जज शिव शंकर प्रसाद ने लोक अदालत का उद्घाटन किया। लोक अदालत में कुल 22486 मामलों का निस्तारण हुआ।
न्यायमूर्ति शिव शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे स्टाॅल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि त्वरित न्याय देने पर बल दिया जाए। उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने वादों को वरियता क्रम में निस्तारित करने का प्रयास करे और न्याय चला निर्धन के घर वाक्यांश को साकार करने की दिशा में कार्य किया जाए।
लोक अदालत में बैंक के जरिये कुल 606 मामलों में कुल 3,91,37,904 रुपये की ऋण वसूली की गई। इसके साथ ही 25,20,928 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 19,037 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज एससी एसटी रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 10 मामले, अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में कुल चार मामले, अपर जिला जज फास्ट ट्रैक प्रथम महेंद्र कुमार की कोर्ट में कुल 89 मामलों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव की कोर्ट में 771 मामलों का निस्तारण करते हुए 99,450 रुपये का अर्थदंड तथा एक अन्य मामले का निस्तारण करते हुए 24,496 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। इस प्रकार कुल 22486 मामले निस्तारित हुए। इस अवसर पर जिला जज अनिल कुमार वर्मा, एडीजे विकास गोस्वामी, एडीजे दिनेश प्रताप सिंह, एडीजे जैनद्दीन अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे। न्यायमूर्ति ने दीवानी न्यायालय का निरीक्षण किया और व्यवस्था भी देेेेेेेेेेेखी।
0000000000000000
मोटर दुर्घटना दावा में कुल 39 मामले निस्तारित
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दवा अभिकरण में कुल 39 मामलों का निस्तारण हुआ। इससे पूर्व न्यायमूर्ति शिव शंकर प्रसाद का स्वागत जिला जज अनिल कुमार वर्मा और मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी विश्वनाथ ने बुके देकर किया। मोटर दुर्घटना से संबंधित कुल 8781000 रुपये का प्रतिकर राशि का निपटारा किया गया। इस अवस पर अधिवक्ता अखंड बहादुर पाल, मोहम्मद खालिद, इकबाल अहमद, राकेश चौधरी, राजबहादुर, कमलेश त्रिपाठी, तनवीर अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।