संतकबीरनगर। घोसी उप चुनाव में जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक की। इसके बाद पटाखा जलाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि घोसी उप चुनाव में सपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जनता का झुकाव अब समाजवादी पार्टी की तरफ है। लोग भाजपा की सरकार से ऊब चुके हैं। यह सरकार चुनाव में सिर्फ लोक लुभावने वादे करती है। जब सरकार में आ जाती है तो उसे पूरा करना भूल जाती है। सरकार के इसी झूठे जुमले का जवाब जनता ने दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, नित्यानंद यादव, लोरिक यादव, रामदरश यादव, आलोक यादव सोनू, रमेश निषाद आदि मौजूद रहे।