मगहर। नगर पंचायत मगहर के सूती मिल चौराहे पर रविवार को आजाद समाज पार्टी-भीम आर्मी की बैठक विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी जावेद पठान रहे। बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा हुई। इस मौके पर नसीम अहमद खान को पार्टी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जावेद पठान ने कहा कि पार्टी सर्वजन की पार्टी है। बैठक में मनोज कुमार गौतम, अजीत गौतम, संदीप प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। संवाद